बच्चों के लिए

ऐस्बेस्टस क्या है?

ऐस्बेस्टस कहाँ है?

खतरनाक ऐस्बेस्टस

ऐस्बेस्टस पाने पर हम क्या करें

ऐस्बेस्टस से एक्स्पोज होने पर क्या करें?

 

ऐस्बेस्टस क्या है?

ऐस्बेस्टस में प्राकृतिक खनिज रेशे होते हैं। ये रेशे अग्निरोधी, हल्के और मनुष्य के बाल से भी ज्यादा पतले होते हैं और ज्यादातर मनुष्य के आँखों से दिखाई नहीं देते हैं।
ऐस्बेस्टस का व्यापक रूप से इस्तेमाल, इमारत के निर्माण में उसके महत्वपूर्ण भागों को आग से बचाने के लिए किया जाता था।

इमारती लकड़ी पर छिड़काव या छत और दीवारों के निर्माण में ऐस्बेस्टस का इस्तेमाल किया जाता था।

ऐस्बेस्टस खतरनाक है

ऐस्बेस्टस के रेशे जहरीले होते हैं और इससे एक्स्पोज होने के कई दशकों के बाद कैंसर की बीमारी हो सकती है।.

小さな繊維でできています

ऐस्बेस्टस का उपयोग कानूनन वर्जित है

नए इमारतों के निर्माण में ऐस्बेस्टस का उपयोग अब वर्जित कर दिया गया है।
इसके बजाय अन्य कम हानिकारक सामग्री को नए इमारतों के निर्माण में उपयोग किया जाता है।

क्या ऐस्बेस्टस अभी भी मौजूद है?

हाँ, ऐसा है। हालांकि नई इमारतों के निर्माण में अब ऐस्बेस्टस का उपयोग बंद कर दिया गया है, लेकिन फिर भी पुराने इमारतों में अभी भी यह मौजूद है।
पुरानी इमारतों को तोड़ते समय या उनके पुनर्निर्माण में बड़ी मात्रा में ऐस्बेस्टस के रेशे हवा में फैलते हैं।